
भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में गुरुवार को मानक लेखन कार्यशाला और प्रतियोगिता हुई। स्टैंडर्ड्स क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यशाला और प्रतियोगिता युवा इंजीनियर्स को मानकों, क्वालिटी और स्टैंडर्डाइजेशन के क्षेत्र में लर्निंग अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।
घरेलू प्रेशर कुकर पर मानक को बनाने के लिए मानक लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में हरवंश सैनी, मनोज, आभाष, अनुष्का, योगेश, हरमनदीप, हरजीत, जगत सिंह, विशाल, दीपक, आदित्य, शेखर कासनिया, मनप्रीत सिंह, शक्ति कुमार, योगेश सहारण, अनिकेत, अर्जुन और सुमित इत्यादि ने भाग लिया।
प्राचार्य रमेश कुमार धानक ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हनुमानगढ़ राजस्थान राज्य का पहला पॉलिटेक्निक है जहां भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा मानक क्लब का गठन किया गया।
उन्होंने बीआईएस द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले अवसरों के बारे में चर्चा की। इस मौके पर इस मौके पर नितिन जांगिड़, जसवंत कुमावत सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
