
श्रीगंगानगर| लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम) के रीजन 21 ज्येष्ठा के क्लबों ने गोसेवा के साथ संस्कार दिवस मनाया। शैलेंद्र साहू के नेतृत्व में सदस्यों ने सुखाड़िया सर्किल स्थित गोशाला में हरे चारे की ग्यारह सवामणी के साथ गोसेवा की। विनोद सेठी, विमल बिहाणी, कुमुद गुप्ता, अमनप्रदीपसिंह कहलों, सचिन कुमार कुक्कड़, राजेश वाट्स, पीके कौशल सहित अनेक लायंस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
