
टाउन की नई आबादी स्थित डेरा बाबा केहरदास में सोमवार को उदासीन परंपरा और महंती पट्टा अभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वामी ऋषि आनंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरीप्रकाश को षडदर्शन साधु समाज और उदासीन अखाड़े की परंपरा अनुसार चादर तिलक प्रदान कर महंत पद पर प्रतिष्ठित किया गया। सुबह 9:15 बजे जलपान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 11:15 बजे पट्टा अभिषेक की मुख्य रस्में प्रारंभ की गईं। साधु-संतों की उपस्थिति में चादर ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और उदासीन मर्यादा के अनुसार विधिविधान संपन्न कर स्वामी ऋषि आनंद को महंत पद की गद्दी पर आसीन किया गया।
समारोह में महंत स्वामी प्रकाश मुनी, महंत स्वामी कमल मुनी, स्वामी हरेंद्र मुनी, महंत स्वामी रामानंद उपस्थित रहे। पट्टा अभिषेक समारोह के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने संतो व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सचिव अतुल शर्मा, रोहित शर्मा, रूपेश, अमन बजाज, शुभम, अनुशुमन, चेतन जिंदल मौजूद थे।
