
राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनॉटमी विभाग में सोमवार को कैडेवरिक ओथ सेरेमनी हुई। विद्यार्थियों ने कैडेवर को नमन कर सम्मान किया। इसके बाद शरीर दान करने वाले मौन गुरुओं को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे मानव शरीर के अवशेषों का सम्मान करेंगे, नैतिक सिद्धांतों का पालन करेंगे तथा चिकित्सा व्यवसाय की गरिमा बनाए रखते हुए जीवनभर सहानुभूति और संवेदनशीलता को अपने आचरण में शामिल रखेंगे।
प्राचार्या डॉ. कीर्ति शेखावत ने बताया कि एक दिन पूर्व एमईयू को ऑर्डिनेटर डॉ. सुमन जैन ने कैडेवर माई फ़र्स्ट टीचर पर विशेष व्याख्यान दिया। जिसमें कैडेवरिक शिक्षा के नैतिक और संवेदनशील पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सेरेमनी में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी, कविता पाठ, क्रिएटिव राइटिंग और रोल प्ले जैसी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से बॉडी डोनर्स के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर डॉ. अर्जुन सिंह राठौड़, डॉ. सुमन डूडी, डॉ. अतुला, डॉ. सुनील, डॉ. दीपक, डॉ. पूजा, डॉ. विशाखा, डॉ. स्नेहलता, नवल, वीना, लवदीप, जीतराम, बद्रीराम सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
