
श्रीगंगानगर। प्राचीन शिवालय (बाबा शुक्रनाथ जी की बगीची क्षेत्र) के ठीक सामने लगे कचरे के ढेर से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां शहरवासी सुबह-शाम भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। यहां कचरे के ढेर में पॉलीथिन, सड़ा-गला भोजन और अन्य अपशिष्ट सामग्री खुलेआम पड़ी है, जिससे आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है।
