
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि 25 जुलाई 2025 को समेजा कोठी थाना क्षेत्र के गांव 44 पीएस निवासी मुखविंद्रसिंह उर्फ मुखी की शादी में शामिल होने दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गए थे। शादी में खाना-पीना करके रात एक बजे वापस रवाना हुए। तीन बजे चूनावढ़ पहुंचे और कुशवाहा टेलीकॉम एंड इलेक्टिक्स की पीछे की दीवार में छेद निकालकर चोरी करके ले गए। पुलिस ने दुकान के आसपास तथा टोल प्लाजा से फुटेज लेकर आरोपियों के चोरी करके निकलने का रूट पकड़ा। इसके बाद अबोहर और फाजिल्का पुलिस को फुटेज दिखाकर मदद ली।
पंजाब में बलविंद्रसिंह उर्फ काका पर चोरी के पांच और मारपीट का एक केस दर्ज है। इसी तरह अन्य आरोपियों पर भी चोरी के मुकदमे हैं। आरोपियों की पहचान हो जाने पर छापेमारी कर गिरफ्तारियां शुरू कीं। भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर चूनावढ़ में बाजार की दुकान में पाड़ लगाकर चोरी की वारदात का फरार दो हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जांच अधिकारी एएसाआई कंवरपाल राठौड़ ने टीम के सहयोग से की। आरोपी फाजिल्का जिले के नवा सलेमशाह निवासी 22 वर्षीय बलविंद्रसिंह उर्फ काका पुत्र कश्मीरसिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रणवीरकुमार, कांस्टेबल रामनिवास, मैनपाल व पवनकुमार भी शामिल थे। जांच अधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई की रात तीन बजे चूनावढ़ बाजार स्थित मोबाइल और इलेक्ट्रिक सामान की दुकान के पीछे की दीवार में छेद निकालकर चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। पीड़ित धीरज कुशवाहा की ओर से परिवाद पर 29 जुलाई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल फोन की लोकेशन निकालकर पहचाना गया और फिर गिरफ्तारियां शुरू हुईं। इस मामले में पुराना सलेमशाह निवासी बिंद्रसिंह तथा नया सलेमशाह निवासी सोनू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।
अभी गिरफ्तार किए गए बलविंद्र उर्फ काका के बहनोई पट्टीवाला बोदला निवासी रणजीतसिंह अब भी फरार है। उस पर भी दो हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। 18 पंखे, 15 फोन, 15 हजार नकदी सहित मोबाइल की हजारों की एसेसरी की थी चोरी : इस दुकान से आरोपियों ने 18 सीलिंग फैन, 5 कीपैड फोन, 30 डेटा केबल, 27 चार्जर, 30 पीस एलईडी बल्ब, 10 पीस कूलर की मोटरें, दो बॉक्स एमसीबी के, सर्विस वायर के दो बॉक्स, बायोमेट्रिक्स मशीन दो नग, 15 हजार रुपए नकदी, 20 पीस मेमोरी डेटा कार्ड और 50 पीस ईयर फोन के चोरी किए गए थे। इसमें से अब तक 4 सीलिंग फेन बरामद किए गए हैं। शेष पूरा सामान अभी बरामद नहीं हो पाया है।
