
श्रीगंगानगर| लॉयंस इंटरनेशनल द्वारा लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर को उत्कृष्ट समाजसेवा एवं सदस्यता वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान हेतु मेम्बरशिप सेटिस्फेक्शन अवॉर्ड एवं बैनर पैच से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब (प्रांत 3233 ई-प्रथम) के प्रांतपाल सुधीर बाजपेयी एवं पूर्व प्रांतपाल ज्योति कांडा ने लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर के अध्यक्ष श्याम सुंदर गोस्वामी को यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में रीजन-21 चेयरपर्सन शैलेंद्र साहू, जोन चेयरपर्सन दीपक वाट्स एवं अरुण लोहिया, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर विनोद सेठी, रीजन सचिव कुमुद गुप्ता तथा लायंस क्लब विश्वास के अध्यक्ष अमनप्रदीपसिंह काहलों आदि मौजूद रहे।
