
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम यहां पहली बार वनडे में आमने-सामने होंगी। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा।
मौजूदा स्थिति में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं। टीम इंडिया को टेस्ट में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, अब वनडे सीरीज दांव पर है। इसके अलावा, दांव पर है विराट कोहली की शतकों की हैट्रिक। वे 2018 में यह कारनामा कर चुके हैं। अब देखना यह है कि कोहली वनडे में दूसरी बार शतकों की हैट्रिक बना पाते हैं या नहीं। हालांकि, डॉ. YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में कोहली के आंकड़े कोहली के शतक की संभावनाएं बढ़ा देते हैं।
कोहली इस मैदान पर 97.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हैं। विराट ने यहां खेले 7 मैचों में 3 शतक लगाए हैं यानी कि हर दूसरा दूसरे मैच में शतक। कोहली ने यहां 3 शतक और 3 अर्धशतक के सहारे 585 रन बनाए हैं।
