
क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को आसान जीत से रोक दिया। शाई होप ने नाबाद 116 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि जस्टिन ग्रीव्स 55* रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 140 रन की अहम साझेदारी की और मैच को आखिरी दिन तक खींच लिया।
शुक्रवार को स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 212/4 रन बनाए और टीम अभी भी 319 रन पीछे है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 417/4 से आगे बढ़ाते हुए 14 ओवर में 49 रन बनाए और 466/8 पर पारी घोषित कर दी। इस तरह वेस्टइंडीज को 531 रन का बड़ा टारगेट मिला
