
श्रीगंगानगर। महाराजा जस्सा सिंह मार्ग पर बीते 15 दिनों से नाला ओवर फ्लो हो रहा है। नाले का गंदा पानी सड़क तक आने से राहगीरों के साथ ही यहां फल- सब्जियों की रेहड़ियां लगाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बीते दिनों नाले से सिल्ट निकाली गई, यह सिल्ट भी आज तक नहीं उठाई गई है।
