श्रीगंगानगर। सरकारी मेडिकल कॉलेज के पीछे मुख्य सड़क करीब 6 माह से क्षतिग्रस्त है। यहां एक जगह पर सड़क धंस गई है और सीवरेज चैंबर ऊपर दिखाई देने लगा है। इस संबंध में यूआईटी व एलएंडटी के कार्मिकों को इलाकावासियों ने कई बार अवगत भी कराया। लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। – राजू
