
राजस्थान गृह रक्षा विभाग के स्थापना दिवस समारोह के तहत शनिवार को सीमा गृह रक्षा कार्यालय प्रांगण में अर्बन व बॉर्डर होमगार्ड्स की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कमांडेंट महेंद्र सिंह ने सुबह 9 बजे झंडारोहण किया। उनके द्वारा गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, गृह सचिव गोविन्द मोहन, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबू लाल खराड़ी, एसीएस भास्कर सावंत, महानिदेशक अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक सुनील कुमार झा, डीजी मालिनी अग्रवाल के बधाई संदेश पढ़कर सुनाए गए। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरित किए गए। वर्ष पर्यंत अनुशासित व उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले स्थायी कार्मिकों एवं स्वयं सेवकों को प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मंच संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भोमाराम ने किया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट प्रदीप कुमार, कंपनी कमांडर चेतराम, प्लाटून कमांडर पूर्णराम, वीरेंद्रसिंह, रविप्रकाश, काशीराम सहित अन्य स्टाफ व स्वयंसेवक मौजूद रहे।
