
फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय FPL-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में डॉक्टर सुमेश सिंह खीचड़ की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। आयोजनों के दौरान खिलाड़ियों में खासा जोश देखने को मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अमन संधू ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।आज के समय में मोबाइल भी एक बड़ा नशा बन चुका है, जिससे बच्चों को बाहर निकालकर खेल मैदानों की ओर लाना अत्यंत आवश्यक है। संधू ने यह भी बताया कि पहले माता-पिता बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड तक ले जाते थे, लेकिन अब खेल मैदान बच्चों के इंतजार में सूने पड़े रहते हैं। उन्होंने फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा उनकी मुहिम “नशा मिटाओ—परिवार बचाओ” का समर्थन करने पर धन्यवाद जताया।
वहीं, प्रोफेसर दीपांकुर बंसल ने कहा कि अमन संधू स्वयं भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जाने जाते हैं और उनके सहयोग से हनुमानगढ़ की युवा पीढ़ी को पुनः खेलों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। प्रबंधक प्रितपाल शर्मा और प्रिंसिपल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन पर आयोजन टीम और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी समापन समारोह में एमआरजी ग्रुप के चेयरपर्सन पिंटू गोयल, प्रवीण, नितिन खदरिया, कमल जैन, कृष्ण कुमार जांगिड और पर्यावरण प्रेमी सुनील भादू आदि मौजूद थे।
