
जवाहर नगर सेक्टर नंबर 5 के अशोक विहार पार्क एरिया में एलएंडटी की ओर से घरों के बाहर खुले छोड़े गए पेयजल कनेक्शनों से हर दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। करीब दो साल पहले एलएंडटी ने इस एरिया में सभी घरों के बाहर पानी कनेक्शन के प्वाइंट छोड़े थे। इसके बाद लोगों को मीटर भी दिए गए। लेकिन ना तो घरों को नई वाटर लाइन से जोड़ा गया और ना ही मीटर लगाए गए। पूरे एरिया में दो सौ से अधिक घरों के बाहर खुले पड़े कनेक्शनों से सप्लाई के समय पानी व्यर्थ नालियों में बहता रहता है।
