
श्रीगंगानगर। अग्रवाल चेतना समिति की आमसभा एक होटल में अध्यक्ष हेमंत नागौरी की अध्यक्षता में हुई। आमसभा में संगठन एवं समाज हित में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से हेमंत नागौरी को अग्रवाल चेतना समिति का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
