
श्रीगंगानगर। केंद्रीय बस स्टैंड के पीछे स्थित नेहरू पार्क की दीवार के निकट अवैध रूप से खड़ी निजी बसें और वहां पसरा कचरा राहगीरों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस पार्क की दीवार के पास कचरे के ढेर लग गए हैं। इसकी दुर्गंध से राहगीरों का वहां से गुजरना और पार्क में आने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
