
शहरभर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया : इस रैली का शहरभर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रैली में इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 309 में अंतर्गत आने वाले मेन, ओरचॉर्ड एवं न्यू जेनरेशन क्लब सहभागी रहे। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में महिला अत्याचार को रोकने की तख्तियां लेकर पदयात्रा की। रैली इनरव्हील क्लब के राष्ट्रीय अभियान ‘ओरेंज दा वर्ल्ड’ के समर्पित रही।
इस रैली में इनरव्हील के तीनों क्लबों की अध्यक्ष कंचन बलाना, सीमा कोहली और वीरपाल कौर, प्राचार्या डॉ. अमन मिगलानी सहित बड़ी संख्या में बेटियां व महिलाएं शामिल रहीं। भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर नारी का सम्मान, हमारा अभिमान…, स्त्री हमारा मान है, देश की पहचान है.., नारी पर अत्याचार बंद हो, बंद हो.., महिला की गरिमा, हमारा कर्तव्य है… आदि अनेक नारों के साथ 400+ बेटियों ने वुमन वॉकथॉन रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य- महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था।
रैली इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 309 द्वारा महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए किया गया। रैली मंगलवार को सुबह 11 बजे मीरा चौक से प्रारंभ होकर चहल चौक स्थित सरस्वती स्कूल में समाप्त हुई। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने नारी शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नारी में अनंत संभावनाएं है, बस जरूरत है हमें उस क्षमता को पहचानने की। रैली की शुरूआत इनरव्हील क्लब की चेयरपर्सन नीना कोहली, विनीता आहुजा, चेष्टा सरदाना व एडवोकेट मंजू पांडे आदि ने हरी झंडी दिखाकर की।
