
श्रीलंका के खिलाफ 5 टी-20 की सीरीज के लिए भारत की विमेंस टीम रिलीज हो चुकी है। BCCI विमेंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। हरमनप्रीत कौर ही टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उप कप्तान रहेंगी। स्पिनर वैष्णवी शर्मा और विकेटकीपर जी कमलिनी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला।
भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की सीरीज 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। शुरुआती 2 मुकाबले विशाखापट्टनम और बाकी 3 मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।
