
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर के सेक्टर नं. 6 स्थित रविकांत वाटिका की हालत ठीक नहीं है। पार्क के फुटपाथ टूट चुके हैं। रविकांत वाटिका की यह स्थिति 2018 से है। लगभग 7 साल से नगरपरिषद ने इस पार्क को नहीं संभाला है। मोहल्ला वासी स्वयं के स्तर पर माली को बुलाकर पार्क की सार संभाल करवा रहे हैं।
