
मणिपुर 11 से 15 दिसंबर तक सीनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिला जूडो संघ का खिलाड़ी अंकित राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। जिला जूडो संघ के सचिव विनीत बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान राज्य जूडो संघ द्वारा भीलवाड़ा में ओपन चयन ट्रायल आयोजित करवाया था। इसमें हनुमानगढ़ अंकित ने 73 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते चयन समिति ने अंकित का चयन किया।
अंकित छानी बड़ी (भादरा) निवासी हैं और वेद कुलड़िया के सानिध्य में जूडो की तैयारी करते हैं। अंकित का राजस्थान टीम में चयन होने पर हनुमानगढ़ जिला जूडो संघ ने राजस्थान राज्य जूडो संघ के महासचिव महिपाल ग्रेवाल व चयन समिति का आभार व्यक्त किया। जिला जूडो संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गाडी, संरक्षक विकास जुनेजा, उपाध्यक्ष डिंपल जिंदल, कोषाध्यक्ष दीपक सिंगला ने संघ सचिव विनीत बिश्नोई, कोच वेद कुलड़िया व अंकित को बधाई दी।
