
अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से मानवाधिकार दिवस पर महात्मागांधी राजकीय विद्यालय चक ज्वालासिंह वाला में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कनिष्ठ तथा वरिष्ठ दोनों वर्गों में संपन्न हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना उपहार के रूप में दस्ताने तथा स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को कृष्ण भोज कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मिताली अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, सुरक्षा और स्वतंत्रता का आधार हैं। विद्यालय स्तर पर इन मूल्यों का ज्ञान बच्चों को सही दिशा प्रदान करता है। इस मौके पर जिला संरक्षक सरोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजली बंसल, संगठन मंत्री प्रीति गुप्ता, प्रचार मंत्री निशा मित्तल तथा कार्यसमिति सदस्य रिंकल गर्ग मौजूद रही।
