
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह बेनीवाल का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति उपप्रधान कालूराम गोदारा, ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सांगवाल, नगर मंडल कांग्रेस कमेटी लखवीर सिंह लखा, बनवारी पूनिया, बाघा सिंह, प्रकाश कालीरावण, रिंकू सांखला, उदयदीप, नंदलाल, ओम पूनिया, कृष्णलाल आदि मौजूद थे।
