
पंचायत समिति हनुमानगढ़ में दिसंबर 2020 के चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया। इसके उपलक्ष्य में पंचायत समिति के कर्मचारियों की ओर से जनप्रतिनिधि का अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान इंद्रादेवी जाखड़ ने की। पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, प्रशासक अमर सिंह, रामेश्वर लाल, गुरमीत सिंह चंदड़ा एवं विकास अधिकारी राजीव यादव ने शिरकत की। शुरुआत में पंचायत समिति सदस्यों का पगड़ी पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कर्मचारी नेता नीपेन शर्मा ने 5 साल के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विकास अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि ग्रामीण विकास कोई एक योजना नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया
