
गांव फतेहगढ़ खिलेरीबास के पंचायत घर में चौधरी भादर राम खिलेरी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा निशुल्क नेत्रदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 104 लोगों की आंखों की जांच की गई। मुख्य नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रणजीत बेनीवाल ने रोगियों की आंखों की जांच की और विभिन्न समस्याओं पर परामर्श दिया। शिविर में नवीनतम मशीनों की मदद से चश्मे के नंबर की जांच, आंखों के पर्दे (रेटिना) की जांच, आंखों की एलर्जी, मोतियाबिंद, नाखून, ग्लूकोमा, कम दिखाई देना, आंख में पानी आना, आंख में मांस बढ़ना और पुतली से संबंधित रोगों की गहन जांच की गई। यह शिविर ऑप्टिमा आई केयर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें जनसेवा हॉस्पिटल, श्रीगंगानगर की चिकित्सा टीम ने भाग लेकर ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर गोशाला तहसील सचिव चौधरी सुरेंद्र खिलेरी, योग गुरु कुलदीप खिलेरी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
