
राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को बागवानी, रेशम पालन, फव्वारा पद्धति एवं कृषि ऋण सुविधाओं विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. बलवंत सिंह चौहान ने कार्यक्रम का उद्देश्य,आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। मुख्य वक्ता उप निदेशक बागवानी प्रीतिबाला ने बागवानी, रेशम उत्पादन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली तथा कृषि ऋण प्राप्ति की प्रक्रियाओं पर विद्यार्थियों का विस्तार से मार्गदर्शन किया। मंच संचालन सुनीता चौधरी ने किया। राजस्थान राज्य महिला नीति प्रभारी डॉ. रिंकू चावला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य कोमल बंसल, ज्योति सिसोदिया, गीतांजली कोलीवाल, आस्था जैन, हरमीत कौर, सुशीला गोदारा और सुनीता चौधरी उपस्थित रहीं।
