
गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन गुरुवार को कक्षा केजी से कक्षा चार तक के छोटे विद्यार्थियों ने रंगारंग और शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बीएसएफ के कमांडेंट आरके त्रिपाठी रहे। विद्यार्थियों ने स्केटिंग, कराटे और योगा का भी प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में फ्लावर डांस, सेव वाटर, क्लोन नृत्य, पीकोक डांस, राजस्थानी व पंजाबी की मिली-जुली प्रस्तुति, मोबाइल एडिक्शन पर जागरूकता व आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन शानदार रहा। अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन मनजीत कौर एवं जसप्रीत कौर के साथ ही कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर मानवजीत, मीनू चिमनी तथा प्रधानाचार्य अमोल दीप कौर ने आभार व्यक्त किया।
