
‘भारतीय भाषा दिवस’ पर हुई विचार गोष्ठी श्रीगंगानगर| अखिल भारतीय साहित्य परिषद तथा राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ‘भारतीय भाषा दिवस’ पर विचार गोष्ठी व पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकवि सुब्रह्मण्य भारती जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुवीर सिंह थे।
उन्होंने संबोधन में कहा कि महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की कविताओं ने जन-जन में स्वतंत्रता की अलख जगाने का काम किया था। जिला महामंत्री मनीराम सेतिया ने बताया कि अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. केडी लीला ने की। मंच संचालन जिला पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामनारायण शर्मा ने किया। उन्होंने महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर साहित्यकार मदन अरोड़ा, समाजसेवी अवतार सिंह मल्होत्रा, कवि हरइकबाल सिंह, पूजा, मनप्रीत सिंह, वेदप्रकाश, अरविंद यादव, नरेन्द्र बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
