
अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में रोहित खींची ने जीत हासिल की। प्रारंभिक मतगणना में रोहित खींची को 150, जितेंद्र सारस्वत को 145 और भगवान दास रोहिल्ला को 135 मत प्राप्त हुए। महज 5 मतों के अंतर के कारण 5 टेंडर वोट खोले गए, जिनके खुलने के बाद अंतिम परिणाम में रोहित खींची को कुल 153 मत मिले। वहीं जितेंद्र सारस्वत 146 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और भगवान दास रोहिल्ला को 136 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 7 मतों से रोहित खिंची विजेता रहे।
उपाध्यक्ष पद पर गुरदेव सिंह थिंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजमोहन बिश्नोई को मात देते हुए विजय हासिल की। गुरदेव सिंह थिंद को 230 मत मिले, जबकि बृजमोहन बिश्नोई को 203 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर गुरदेवसिंह 27 मतों से जीते। सचिव पद पर हेमराज वाधवा ने बड़ी बढ़त के साथ विजय दर्ज की। हेमराज वाधवा को 228 मत प्राप्त हुए, जबकि नवदीप कड़वासरा को 155 मत मिले। हेमराज 73 मतों से जीते। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर मोहित भांभू 100 मतों से जीत हासिल की। देवेंद्र 206 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहित को 306 मत प्राप्त हुए। । पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर ध्रुव कुमार ने 252 मतों शानदार जीत दर्ज करते हुए 374 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील सोनी को 122 मत ही मिल पाए। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर ध्रुव कुमार की यह निर्णायक जीत बार संघ के भीतर उनके प्रति व्यापक समर्थन को दर्शाती है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को पद एवं उसकी गरिमा तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भास्कर संवाददाता |हनुमानगढ़ बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रोहित खिंची ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र सारस्वत को सात वोटों से हराकर विजयी रहे। जितेंद्र सारस्वत को कुल 145 वोट मिले, जबकि रोहित खिंची को 153 वोट मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर गुरदेवसिंह 27 वोट से विजयी रहे।
महा सचिव पद पर हेमराज वधवा, कोषाध्यक्ष पर मोहित भांभू व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर ध्रुव कुमार विजयी रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रीतपाल सिंह तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रामकुमार सहारण, विमल कीर्ति बिश्नोई, आशीष भीड़ासरा एवं शालू रानी की निगरानी में मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। सुबह से ही बार परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ देखने को मिली और मतदान के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
