
एनएसएस स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई। प्राचार्या डॉ. चन्द्रा गुरनानी ने बताया कि विद्यार्थियों के लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहां कि युवाओं की भागीदारी देश के भविष्य को तय करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना आवश्यक है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मिलकर आस पास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।
सभी ने मिलकर तय किया कि आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गौरी शंकर, सरोज भाम्भू, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।
