
अगले साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप जियोस्टार पर ही प्रसारित होगा। ICC और ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि जियोस्टार भारत में ICC का आधिकारिक मीडिया राइट्स पार्टनर बना हुआ है। काउंसिल ने यह भी बताया कि जियोस्टार के समझौते से पीछे हटने संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं।
बयान में आगे कहा गया कि भारतीय फैंस को आगामी ICC इवेंट्स की बिना रुके, वर्ल्ड-क्लास कवरेज देने पर फोकस है। इसमें आगामी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। दोनों संस्थाओं ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।
