
हनुमानगढ़ रोड पर स्थित वैशाली नगर प्रथम वेलफेयर सोसायटी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। गत दिवस हुई कॉलोनी वासियों की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर के दिन वैशाली नगर स्थित पार्क में सुबह 10:30 से 12:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।
यह पाठ सामाजिक एकता मंच हनुमान मंडली द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के निर्मल सिंगल ने बताया भगवा झंडा हाथ में लिए सभी कॉलोनीवासी सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ करेंगे जिसमें सभी शहर वासियों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से पहुंचने की अपील की गईं है। इस मीटिंग में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर का भी समर्थन किया गया है। इस दौरान महावीर गुप्ता, हेमंत चतुर्वेदी, ज्ञान, मनीष गर्ग, दीनदयाल अग्रवाल, दीपक शेरेवाला, बाबू सिंह राठौड़, अजय गिरी, ललित ढूंढाडा, महेंद्र नाथ योगी, पवन सिंह राठौड़, भारत भूषण, पुनीत अग्रवाल, रेणु सिंगल, गायत्री देवी, प्रमिला देवी, सीमा गिरी आदि मौजूद रहीं।
