
जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. हनुमानगढ़ के नोहर दुग्ध अवशीतन केन्द्र के कार्यक्षेत्र की भादरा तहसील के निनाण गांव में निनाण गो दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर नए बीएमसी का उदघाटन संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोर, प्रबंध संचालक उग्रसेन सहारण, सदस्य संचालक मंडल सुल्तान सिंह बेनीवाल एवं श्योपत राम बाना ने शुक्रवार को फीता काटकर किया। वहीं, 7 बारानी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर समिति सदस्यों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजेन्द्र सिंह मोर, उग्रसेन सहारण, सुल्तान सिंह बेनीवाल, श्योपत राम बाना व पूर्व प्रधान संतोष बेनीवाल ने समिति सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया।
