
श्रीगंगानगर| टांटिया समूह की ओर से भारत सरकार की सहकारिता नीति के अनुरूप युवाओं और महिलाओं को सहकारी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के सार्थक उद्देश्य से युवाओं पर आधारित टांटिया युवा शक्ति विकास सहकारी समिति लिमिटेड का गठन किया गया है। टांटिया समूह के वाइस चेयरपर्सन मोहित टांटिया के मार्गदर्शन में गठित अपनी तरह की इस यूनिक कोऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से भारत सरकार की नई सहकारिता नीति के अनुरूप युवाओं और महिलाओं को सहकारी क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहन एवं गाइडेंस दिया जायेगा। टांटिया समूह के महाप्रबंधक विकास सचदेवा और उप रजिस्ट्रार, श्रीगंगानगर दीपक कुक्कड़ ने सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं सहकारिता रजिस्ट्रार मंजू राजपाल से शासन सचिवालय कक्ष में मुलाकात कर उद्देश्यों की जानकारी दी।
