
श्रीगंगानगर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर डीएवी महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष की थीम “सतत ऊर्जा नवाचार और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देना’ पर केंद्रित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिए गए। बीएससी और एमएससी के विद्यार्थियों-सुष्मि ता, लवनप्रीत, परी सिडाना, इश्मीत, हिमांशी, अंशदीप और पूजा ने ऊर्जा संरक्षण पर प्रस्तुतियां दीं। विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. कौर सिंह धौन्सी ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. मीनू पूनिया ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए हमें घर और कॉलेज से ही ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत करनी होगी। फिजिक्स संकाय की व्याख्याता सोनाली ने भी संबोधित किया।
