
डॉ. एसएस टांटिया मेमोरियल आई डोनेशन अवेयरनेस सोसायटी और आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पंजाब के निकटवर्ती कल्लरखेड़ा गांव में नेत्रदान जागरूकता शिविर लगाया गया। सरपंच पूनम रानी की देखरेख में लगे शिविर के दौरान नेत्रदान से समाज को लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर धर्मपाल, श्रुति सिडाना, सुनील जालप, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप सहित कई लोग मौजूद थे।
