
किसान चौक से हनुमानगढ़ रोड की तरफ जाने वाले बाइपास हाइवे पर विक्रमादित्य से थोड़ा आगे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी रहने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस जगह पर अकसर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व अन्य वाहन चालक अपने वाहन बीच सड़क पर रोक कर इधर-उधर दुकानों पर चले जाते हैं, जिससे तेज गति से आते दूसरे वाहन टकराने से दुर्घटना हो सकती है।
