
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने परिवादियों की समस्याओं के नियमित व समुचित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जन समस्याओं का निराकरण किया जाए।
सरकार वीसी का समय तय करे: बलदेव बराड़ : राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता बलदेव सिंह बराड़ ने प्रभारी मंत्री, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से आग्रह िकया है िक सरकार से वीसी का दिन व समय तय करवाया जाए। अधिकारियांे के वीसी में व्यस्त होने के कारण गांवों से आने वाले कार्यकर्ता व िकसान अपनी फरियाद उन तक नहीं पहुंचा पाता। किराया भाड़ा खर्च करके िजला मुख्यालय पर आने वाले कार्यकर्ताओं को जब अधिकारी के वीसी में होने का बताया जाता है, तो वह बड़ा मायूस होकर लौटता है।
इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। इसलिए सप्ताह में एक या दो दिन वीसी के लिए निर्धारित करके आमजन को राहत दी जा सकती है। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का श्रीगंगानगर जिले में आगमन पर शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। इसके बाद सतीश पूनियां ने सुबह सर्किट हाउस में जिलेभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और वहां की स्थानीय समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उचित समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए।
