
राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा वॉलीमैनिया–2025 का आयोजन रविवार को कॉलेज परिसर में हुआ। इस दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कॉलेज के डॉक्टर्स, विद्यार्थियों और स्टाफ की आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें 8 टीमों के बीच लीग एवं नॉकआउट आधार पर मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बीटा ब्लॉकर्स और स्क्वॉड एक्स की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में बीटा ब्लॉकर्स ने क्वॉड एक्स को पराजित किया। इसके बाद एलीट हिटर्स ने स्काई वॉरियर्स को हराकर जीत दर्ज की। कोर्ट स्मैशर्स और स्काई वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले में कोर्ट स्मैशर्स ने करीबी जीत हासिल की। अगले राउंड में एलीट हिटर्स ने जीत हासिल कर लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. अमित भादू, डॉ. सुनील बेनीवाल, डॉ. दीपक पारीक, डॉ. प्रताप सिंह शेखावत, डॉ. सुमन जैन, डॉ. सुनील बेनीवाल, डॉ. अर्जुन राठौड़, डॉ. विशाखा, डॉ. अनुश्री, प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, डॉ. श्यामसुन्दर तरड़ सहित स्टाफ एवं खिलाड़ी मौजूद थे।
