
राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुरू की गई रथ यात्रा रविवार को हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मैनावाली में पहुंची। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदेश में विकास कार्यों पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रकाश डाला। साथ ही सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का भी बखान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप थे व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लूनाराम पूनियां ने की।
बीकानेर देहात के भाजपा संगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, विधानसभा क्षेत्र संयोजक आशीष पारीक, संदीप गोदारा, झमन लाल शर्मा, जिला प्रवक्ता सुभाष सहारण, जिला परिषद एसीईओ देसराज बिश्नोई भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि भाजपा के शासन में क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य हुए हैं। नहरों की रिलाइनिंग, खाळा निर्माण, घग्घर बहाव क्षेत्र के लिए बजट स्वीकृत कर क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। किसान कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई है। इस मौके पर यात्रा प्रभारी संदीप श्योराण, साहबराम देहड़ू, अमर सिंह डारा, सुनील घोयल, साहब राम सिंवर, मदन भांभू, अंकुश गोदारा, मांगीलाल राजोतिया, राजवीर बेनीवाल, अमर सिंह सिंवर, रामकुमार कड़वासरा, बलराम टेलर, भादर पटीर, पूर्ण परिहार, शिशपाल महला, अशोक सिंवर मौजूद रहे।
