
सेतिया कॉलोनी गली न. 3 स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में 1 व 2 जनवरी को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुजारी शिवनारायण मिश्र ने बताया कि इस दौरान श्री गणपति पूजन, श्री श्याम बाबा पूजन, श्री हनुमान चालीसा पाठ और दुग्धाभिषेक जैसे कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण श्री गणपति महाराज और खाटू वाले श्री श्याम बाबा की भजन संध्या होगी, जिसमें चुन्नु-मुन्नु एंड पार्टी गुणगान करेगी। दोनों दिन विभिन्न प्रकार के प्रसाद का महाभोग लगाकर भक्तों में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री दादाजी संकीर्तन मंडल और श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल की ओर से भी भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।
