
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में सुगम रेल संचालन के लिए सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण का काम चल रहा है।
चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के बीच चल रहे इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके कारण लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें 20 और 21 जनवरी को पूरी तरह रद्द और आंशिक रद्द कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- यह कार्य रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
21 को ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
- ट्रेन नंबर 54789 रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर पूरी तरह रद्द।
- ट्रेन नंबर 54790 बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर पूरी तरह रद्द।
आंशिक रद्द ट्रेनें- ये सेक्शन में नहीं चलेंगी
- ट्रेन नंबर 54764 (श्रीगंगानगर-सादुलपुर) 21 जनवरी को श्रीगंगानगर से चलेगी, लेकिन सुरतपुरा तक ही। सुरतपुरा-सादुलपुर सेक्शन रद्द।
- ट्रेन नंबर 54763 (सादुलपुर-श्रीगंगानगर) 21 जनवरी को सादुलपुर की जगह सुरतपुरा से शुरू होगी। सादुलपुर-सुरतपुरा सेक्शन रद्द।
- ट्रेन नंबर 54703 (बठिंडा-जयपुर) 21 जनवरी को बठिंडा की जगह सादुलपुर से शुरू। बठिंडा-सादुलपुर सेक्शन रद्द।
- ट्रेन नंबर 54704 (जयपुर-बठिंडा): 20 जनवरी को जयपुर से चली ट्रेन सादुलपुर तक ही जाएगी। सादुलपुर-बठिंडा सेक्शन रद्द।
- ट्रेन नंबर 04705 (हनुमानगढ़-जयपुर) 21 जनवरी को हनुमानगढ़ की जगह सादुलपुर से शुरू। हनुमानगढ़-सादुलपुर सेक्शन रद्द।
इन ट्रेनों का बदला रूट बदला
- ट्रेन नंबर 54309 (दिल्ली-हिसार) 21 जनवरी को दिल्ली से चलेगी, लेकिन रेवाड़ी-भिवानी-हिसार रूट से। इसका अतिरिक्त स्टॉप झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी होगा।
- ट्रेन नंबर 54310 (हिसार-दिल्ली) 21 जनवरी को हिसार से हिसार-भिवानी-रेवाड़ी रूट से चलेगी। इसका अतिरिक्त स्टॉप हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली होगा।
- ट्रेन नंबर 19807 (कोटा-सिरसा) 20 जनवरी को कोटा से चली ट्रेन लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार रूट से जाएगी। इसका अतिरिक्त स्टॉप रेवाड़ी और भिवानी होगा।
