
श्रीगंगानगर| श्रीरामचंद्र बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, 1 एलएनपी में 64 छात्र-छात्राओं को जूते-स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में बच्चों को सुविधा प्रदान करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस पहल से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सुधांशु बंसल, हितेश मित्तल, मनन सिंघल, साहिल वधवा, कमल बंसल ने जूते-स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. रामसिंह गोदारा, अध्यापक संतोष सनेजा, बाबूलाल मीणा, निर्मला चौधरी, रीना रानी, रमनदीप कौर, मनप्रीतकौर आदि मौजूद रही।
