
राजस्थान में सोमवार सुबह श्रीगंगानगर, अलवर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहा। श्रीगंगानगर में विजिबिलिटी 5 मीटर तक रह गई थी। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस सादुलशहर की सड़क पर चली गई। बाद में ड्राइवर ने बस को वापस मोड़ा।

कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर आ रही बस रास्ता भटक गई और सादुलशहर जाने लगी। जिसके बाद ड्राइवर को पता चला तो उसने बस को वापस मोड लिया।
कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को कम रहा। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में इस सिस्टम के असर से हल्के बादल रहे। बादलों के छाने से कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट, सर्द हवा कमजोर पड़ने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है।
