
हनुमानगढ़| नगर परिषद की ओर से करीब 22 लाख रुपए की लागत से नई डंपर प्लेसर गाड़ी खरीदी गई है। इस डंपर प्लेसर की डिलीवरी सोमवार को परिषद को मिल गई जिस पर नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, निवर्तमान सभापति सुमित रणवां व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने हरी झंडी दिखाकर इस गाड़ी को रवाना किया।
गैराज प्रभारी जगदीश सिराव ने बताया कि पूर्व में नगरपरिषद के पास जो डंपर प्लेसर थी वह 15 वर्ष पुरानी होने के कारण उसकी फिटनेस रिन्यू नहीं हुई। ऐसे में तीन घन मीटर कचरा पात्र उठाने में समस्या हो रही थी। अब नई डंपर प्लेसर उपलब्ध होने से कचरा पात्र उठाने में समस्या नहीं रहेगी। इससे कचरा संग्रहण कार्य में तेजी आएगी। इस मौके पर विधि सलाहकार अमित महेश्वरी, एईएन सत्यवीर कटारिया, सहायक लेखाधिकारी करणी सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पुरी, युनूस अली, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।
