
हनुमानगढ़| 26 दिसंबर को जयपुर में भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रस्तावित विशाल हुंकार रैली को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टरों का विमोचन किया गया। सहायक अभियंता कुलदीप पूनिया, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरमुख सिंह, प्रदेश मंत्री सरस्वती देवी, प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला मंत्री संदीप सिरावता, संगठन मंत्री ओम गोदारा, कोषाध्यक्ष आत्माराम एवं जिला विद्युत अध्यक्ष राजेन्द्र सीकर, महामंत्री अनिल ज्याणी आदि मौजूद थे।
