
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) का ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार श्रीगंगानगर जिले में (कुल 6 विधानसभा क्षेत्र) 96 हजार 369 वोटर्स के नाम कटे हैं।
इनमें 50 हजार 327 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 26 हजार 754 वोटर की मौत हो गई। 5 हजार 703 डबल वोटर थे। इसके अलावा 13 हजार 028 वोटर संबंधित पते पर एब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 557 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं।
सबसे अधिक श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से 32 हजार 293 वोट कम हुए हैं। दूसरे नंबर पर सूरतगढ़ से कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 15 हजार 529 वोट कटे हैं। वहीं, सबसे कम श्रीकरणपुर से विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुन्नर की विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार 040 वोट कटे हैं।
