
राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को गांधी राजकीय स्कूल, जालावास मनेठी में सामूहिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत शारीरिक शिक्षिका मंजू के निर्देशन में गांव के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाना था।
प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी अपने साथ कचरा पात्र लेकर चल रहे थे। उनके हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों वाली तख्तियां थीं, जिनके माध्यम से उन्होंने ‘स्वच्छ गांव–स्वस्थ जीवन’ का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस आयोजन में स्कूल के उप प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, प्राध्यापक महेंद्र सांगवान, मनोज यादव, वरिष्ठ अध्यापक गिरधारी लाल, अतर सिंह सहित शिक्षक सुनील शर्मा, मनीषा यादव, कल्पना यादव, रेणु यादव, मुस्कान, नीरू यादव, एकता यादव, मनोज कुमार, जगदीश कुमार, अनिकेत कुमार, इंद्र सिंह, कुलदीप कुमार तथा समस्त विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार यादव ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर उद्बोधन दिया। उन्होंने प्रभात फेरी के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
