
जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर बना नाला खुला पड़ा है। इसमें आए दिन गोवंश व दुपहिया वाहन गिरकर चोटिल हो रहे है। मैन रोड होने के कारण यहां दिनभर वाहनों व राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। ऐसे में हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हैरानी की बात यह भी है कि इस नाले की एक साल से सफाई नहीं होने से बदबू उठती रहती है। दुकानदारों ने बताया कि सफाई नहीं होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में प्रशासन कोई अवगत करवाया। मगर समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
