
मटका चौक स्थित राजकीय विद्यालय में लाडली सेवा संस्थान की ओर से रोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष शशि मोदी एवं मुख्य प्रशिक्षक श्रवण दादावत के सान्निध्य में सैकड़ों युवाओं को साइबर सुरक्षा, सिलाई, मसाला उत्पादन एवं पैकिंग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मानवाधिकार अध्यक्ष जगदीप सिंह एवं कैलाश भी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन व अतिथियों के सम्मान के साथ शुरू हुए शिविर को सफल बनाने में सत्यनारायण मोदी सहित टीम सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
