
जंक्शन के वार्ड 48 स्थित विचित्रसिंह कॉलोनी में सोमवार को आरसीसी सड़क का निर्माण का शुभारंभ किया गया। विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवां, पूर्व पार्षद कौरसिंह खोसा, गौतम स्वामी, एक्सईएन रामावतार मीणा, रवि आहुजा, कार्तिक पारीक मौजूद रहे।
विधायक बंसल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है।
बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पूर्व सभापति रणवां ने कहा कि नगर परिषद द्वारा वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सड़क, नाली, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। कौरसिंह खोसा ने बताया कि वार्ड 48 की विभिन्न सड़कों का निर्माण लगभग 46 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
इस मौके पर एईएन वेद सहारण, जेईएन प्रेमदास, जेईएन आनंद कुमार, साहब गिल, शेरसिंह ढिल्लो, राजवीरसिंह सिद्धू, राहुल शर्मा, सागर गुर्जर, जगनंदन खोसा, भूपेंद्र नेहरा, जुगल सोनी, मालाराम सोनी, गोपाल सेतिया, हरीश, जसवीर सिंह, लखविंद्र गिल, गुरचरण ढिल्लो, साहबराम, मोहन निराणीया मौजूद थे।
